👑 राष्ट्रीय नेतृत्व एवं संकल्प (National Leadership & Oath)
राष्ट्रीय अध्यक्ष
मा. धर्मेन्द्र पाल (National President)
"अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन का उद्देश्य देश में सामाजिक और आर्थिक समानता स्थापित करना, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के सेवा मार्ग का अनुसरण करना और समाज के हर वंचित वर्ग को न्याय व अधिकार दिलाना है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए हमारा संघर्ष निस्वार्थ भाव से निरंतर जारी रहेगा।"
राष्ट्रीय महासचिव
मा. डॉ. शिवाकान्त पाल (National General Secretary)
"हमारा संकल्प है कि हम समाज में शिक्षा का उजियारा फैलाएं, नारी सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करें और युवाओं को रचनात्मक व प्रगतिशील राष्ट्र निर्माण कार्यों से जोड़ें। अहिल्या आर्मी का प्रत्येक सैनिक हर जरूरतमंद की आवाज बनेगा और संविधान की मूल भावना को सुरक्षित रखने का कार्य करेगा।"
राष्ट्रीय प्रतिज्ञा (National Pledge)
"मैं बहुजन और शोषित समाज के महापुरुषों को साक्षी मानकर और भारतीय संविधान की शपथ लेकर यह प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करूँगा। मैं समाज को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने और देश में समरसता व अखंडता स्थापित करने के लिए निरंतर निस्वार्थ सेवा करता रहूँगा।"
📰 गतिविधियां एवं समाचार (News Feed)
30 May 2026 औरया
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 301वीं जयंती आज औरैया में धूमधाम से मनाई जाएगी
औरैया, 30 मई। अहिल्या आर्मी औरैया के जिला अध्यक्ष श्री उदय सिंह पाल के नेतृत्व एवं समस्त अहिल्या आर्मी टीम औरैया के सहयोग से आज...
29 May 2026 मैनपुरी
मैनपुरी में अहिल्याबाई होलकर जयंती पर होगा पेयजल एवं फल वितरण कार्यक्रम
अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन, मैनपुरी के तत्वावधान में पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती एवं भव्य शोभा यात्रा के...
28 May 2026 कानपुर देहात
कानपुर देहात के मूसानगर में अहिल्याबाई होलकर जयंती की तैयारियां तेज
कानपुर देहात।लोकमाता अहिल्याबाई देवी होलकर जी की 301वीं जयंती को लेकर जनपद में व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। 1 जून को आयोजित...
27 May 2026 कौशाम्बी
अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन का कौशाम्बी में व्यापक जनसंपर्क अभियान |
कौशाम्बी। अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में आज दिनांक 22 मई 2026 को जनपद कौशाम्बी में व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्...
28 Nov 2025 pryagraj
main core team meeting organize in pryagraj
core team ne decide kiya hai ki prayagraj me sabhi members ki meeting honi hai jo bhi time dates, or adress hoga aapko website ...
औरैया, 30 मई। अहिल्या आर्मी औरैया के जिला अध्यक्ष श्री उदय सिंह पाल के नेतृत्व एवं समस्त अहिल्या आर्मी टीम औरैया के सहयोग से आज लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 301वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई जाएगी।
यह कार्यक्रम ग्राम कमालपुर, पोस्ट दहगांव, जिला औरैया में प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं संगठन के पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रहने की संभावना है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के आदर्शों, उनके सामाजिक योगदान एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया जाएगा।
अहिल्या आर्मी औरैया ने सभी समाजबंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी को श्रद्धापूर्वक नमन करें।
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 301वीं जयंती आज औरैया में धूमधाम से मनाई जाएगी
uploads/news/img_6a1a7650e74ae.webp
30 May 2026
औरया
अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन, मैनपुरी के तत्वावधान में पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती एवं भव्य शोभा यात्रा के अवसर पर 31 मई 2026, रविवार को पेय मीठा जल एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश सचिव अनिल कुमार पाल ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के सम्मानित अतिथि, समाजसेवी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनपदवासी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा, एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश देना है।
उन्होंने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
📍 स्थान : मैनपुरी
📅 दिनांक : 31 मई 2026, रविवार
— अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन, मैनपुरी
मैनपुरी में अहिल्याबाई होलकर जयंती पर होगा पेयजल एवं फल वितरण कार्यक्रम
uploads/news/img_6a19539c7a90c.webp
29 May 2026
मैनपुरी
कानपुर देहात।
लोकमाता अहिल्याबाई देवी होलकर जी की 301वीं जयंती को लेकर जनपद में व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। 1 जून को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में समाज के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र पाल जी उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शिवाकांत पाल जी समाज को संबोधित करेंगे।
इस भव्य आयोजन की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक पाल जी के नेतृत्व में निभाई जा रही है। आयोजकों ने समाज के सभी युवाओं, मातृशक्ति एवं गणमान्य लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
कानपुर देहात के मूसानगर में अहिल्याबाई होलकर जयंती की तैयारियां तेज
uploads/news/img_6a189b45066c7.webp
28 May 2026
कानपुर देहात
कौशाम्बी। अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में आज दिनांक 22 मई 2026 को जनपद कौशाम्बी में व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र पाल जी के साथ जिला अध्यक्ष संतोष पाल जी के नेतृत्व में प्रदेश सचिव एडवोकेट संजय पाल जी, जिला महासचिव बब्लू पाल जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख मीडिया भारती सुलेमान पाल जी ने विभिन्न ग्राम सभाओं में पहुंचकर संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
यह अभियान अहमतियापुर, पुरसार, पठनपुरवा एवं जोगापुर सहित कई ग्राम सभाओं में चलाया गया। बैठकों के माध्यम से आगामी 5 जून भवानी की पूर्वा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रणनीति बनाई गई।
अहमतियापुर ग्राम सभा में प्रमुख रूप से उपस्थित: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवसागर पाल जी, गंगा प्रसाद पाल जी, मुकेश पाल जी, विकासनगर पाल जी, पप्पू पाल जी, हरिओम पाल जी, सिंयारान पाल जी एवं अनेक समाजसेवी साथी मौजूद रहे।
पठन पूर्वा सरायकील में: जगरिश पाल (नेहरू ब्लॉक अध्यक्ष), दीपू पाल जी, मानिशेर पाल जी, राघव पाल जी (जिला जगरभाज), निखिलेश पाल जी, निखिल पाल जी, लवकुश पाल जी, रामकेली पाल जी, दिलीप पाल जी आदि लैकड़ों लोगों ने भाग लेकर संगठन के प्रति समर्पण व्यक्त किया।
सहयोग करने वाले प्रमुख साथी: राजेश पाल जी (विधानसभा क्षेत्र प्रभारी), राधेश्याम पाल जी (ग्राम सभा भवानी पूर्वा प्रभारी), पीयूष पाल जी (महासचिव), सचिन पाल जी (लखनऊ), शिवप्रकाश पाल जी, लवकुश पाल जी (सुनेहरा), सुभाष पाल जी एवं अनेक सम्मानित साथियों ने पूरे अभियान में सहयोग प्रदान किया।
5 जून 2026 को भवानी का पूर्वा में भव्य मूर्ति अनावरण कार्यक्रम होगा। क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।
अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन का कौशाम्बी में व्यापक जनसंपर्क अभियान |
uploads/news/img_6a167570d020f.webp
27 May 2026
कौशाम्बी
core team ne decide kiya hai ki prayagraj me sabhi members ki meeting honi hai jo bhi time dates, or adress hoga aapko website ke madhyam se inform kar diya jayega |